फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भीष्म पंचक आज से, भगवान विष्णु की आराधना करेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
एआई निर्मित तस्वीर
विज्ञापन
भगवान दास
विज्ञापन

करनाल। कार्तिक मास के अंतिम पांच दिनों में मनाया जाने वाला भीष्म पंचक पर्व शुक्रवार से शुरू होगा। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ इसका समापन होगा। पांच दिवसीय इस पर्व में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, व्रत, दीपदान और तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों पितामह भीष्म का स्मरण और उनके निमित्त तर्पण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
भीष्म पंचक के दौरान श्रद्धालु भगवान विष्णु की आराधना करते हुए व्रत रखते हैं। साथ ही जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य वस्तुओं का दान किया जाता है। शाम के समय मंदिरों, घरों और पवित्र जलाशयों के किनारे दीपदान करने की परंपरा है। मान्यता है कि इन पांच दिनों में पितामह भीष्म का श्रद्धापूर्वक स्मरण और तर्पण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान, दान और पूजा-अर्चना के साथ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

-
भीष्म पंचक की तिथियां-
20 नवंबर : देवउठनी एकादशी।
21 नवंबर : द्वादशी, तुलसी विवाह।
22 नवंबर : त्रयोदशी।
23 नवंबर : चतुर्दशी, वैकुंठ चतुर्दशी।
24 नवंबर : कार्तिक पूर्णिमा।
देवउठनी एकादशी आज, मांगलिक कार्यों की शुरुआत... गूंजेंगी शहनाइयां
भगवान विष्णु के चार माह की योग निद्रा से जागने की है मान्यता
करनाल। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई जाएगी। इसी के साथ भगवान विष्णु के चार माह की योग निद्रा से जागने की मान्यता के चलते चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ तुलसी विवाह कराने की भी परंपरा है।
श्री श्याम बालाजी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार, एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगी। गृहस्थ और स्मार्त परंपरा के अनुसार व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा। इसका पारण शनिवार को सुबह 6:49 से 8:56 बजे तक किया जा सकेगा। दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 1:11 से 3:18 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को योग निद्रा में जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और मांगलिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो जाता है। संवाद
विज्ञापन

20 और 21 को होगा तुलसी विवाह
देवउठनी एकादशी पर घरों और मंदिरों में तुलसी विवाह की तैयारियां भी की जा रही हैं। श्रद्धालु 20 और 21 नवंबर को अपनी परंपरा के अनुसार तुलसी माता का शालिग्राम भगवान के साथ विवाह करा सकेंगे। इस दौरान तुलसी को दुल्हन की तरह सजाकर पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें