फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वाॅलीबाॅल में भादड़ ने नगूरा जींद की टीम को हराया

Sun, 09 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निसिंग।
राजकीय स्कूल गांव कुचपुरा में शनिवार को प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 40 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन भादड़ की टीम ने नगूरा जींद की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चूड़ माजरा की टीम ने कलामपुरा की टीम को हराकर द्वितीय और चोरकारसा की टीम ने नीखुर्द की टीम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता सुरेंद्र टाया ने किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में कुछ विशेष गुण एवं कुछ विशेष प्रतिभाएं होती है। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले एक खिलाड़ी में जज्बा, जुनून व मेहनत करने की लगन होनी चाहिए। अंग्रेज सिंहए मलखान मंजूरा, कोच बहादुर सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें