जितेंद्र नरवाल
करनाल।
किसी कॉलोनी में प्लॉट खरीदना है तो सतर्कता बरतें। जिले में कई जगह पर अवैध कॉलोनी बनाई जा रही हैं। इन अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने पर आप अपनी जीवनभर की जमां-पूंजी से हाथ धो सकते हैं। जिले में 58 जगहों पर 245 एकड़ जमीन में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। 17 एकड़ तक की जमीनों में अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रही हैं।
अवैध कॉलोनी में प्लॉट लिया तो आप पैसे का भुगतान करने के बाद भी अपने नाम रजिस्ट्री नहीं करा पाएंगे। मकान बनाया तो डीटीपी टीम उसे ध्वस्त कर सकती है। प्लॉट या मकान का पंजीकरण करा सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। जिले में कृषि योग्य भूमि में कॉलोनाइजर ऐसी अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं। सस्ती दरों पर प्लॉट बेचने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठ लेते हैं। लोगों को अवैध खसरे नंबर वैध करवाने का लालच तक दिया जाता है। प्रदेशभर में अवैध प्लॉटिंग पर सरकार भी सख्त है। जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।
ये हैं अवैध कॉलोनी
1- गुढ़ा दीवान फार्म के पीछे- 7 एकड़ में
2- मुरादगढ़ रोड पर - 1 एकड़ में
3- मटक माजरी रोड पर- 1 एकड़ में
4- मटक माजरी में - 1 एकड़ में
5- तरावड़ी सैकड़ा रोड पर - 2.25 एकड़ में
6-7- तरावड़ी रोड पर ललयानी में- 6.5 एकड़ और 3.5 एकड़ में
7- शामगढ में - 1.5 एकड़ में
8- रेलवे पुल के पास घोघड़ीपुर में- 3 एकड़ में
9- गिरेड वाला पीर के पास- 3 एकड़ में
10- शिव कॉलोनी में रेलवे अंडरपास के पास- 1.75 एकड़ में
11- पीपी मोटर के पीछे- 5 एकड़ में
12- सेक्टर-16 अंबेडकर भवन के पास- 2.5 एकड़ में
13- दून वैली कॉलेज के पास- 2.5 एकड़ में
14- मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे- 3.5 एकड़ में
15- मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे- 1.5 एकड़ में
17.- रामदेव कॉलोनी के पीछे- 4.5 एकड़ में
18.- रामदेव कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे- 1 एकड़ में
19.- रामदेव कॉलोनी पार्ट-3 के पीछे- 3 एकड़ में
20.- पालनगर के पीछे गांव डबरी में- 6 एकड़ में
21.- मेहता फार्म के सामने काछवा रोड पर गांव सैदपुर में- 1.5 एकड़ में
22.- पिंगली चौक के पास कैथल रोड पर - 1.2 एकड़ में
23.- पिंगली चौक के पास कैथल रोड पर - 1.5 एकड़ में
24.- कैथल रोड पर नई पुलिस लाइन के सामने- 2.5 एकड़ में
25.- इंडियन ऑयल पंप के पीछे नीलोखेड़ी टाउनशिप में- 3.5 एकड़ में
26.- नई अनाज मंडी के पीछे नारायण रोड पर - 12 एकड़ में
27.- साई मंदिर के पास- 1.5 एकड़ में
28.- पनोडी रोड पर - 2 एकड़ में
29.- राधा सत्संग भवन के पास- 2.2 एकड़ में
30.- कैमला रोड पर - 12.5 एकड़ में
31.- रत्तक रोड पर - 17 एकड़ में
32.- जींद रोड पर- 2 एकड़ में
33.- जींद रोड पर मैट्रोपोल लाइसेंस कॉलोनी के पास- 7 एकड़ में
34.- गोंदर रोड पर गणेश राइस मिल के पास- 10 एकड़ में
35.- गोंदर में ही स्थित - 4.25 एकड़ में
36.- काछवा में बस स्टैंड के पास- 6.5 एकड़ में
37.- पुंडरक गांव में - 10 एकड़ में
38.- कैथल रोड पर केंद्रीय विद्यालय के सामने- 17 एकड़ में
39.- घोघड़ीपुर रोड पर - 4 एकड़ में
40.- बजीदा रोड पर - 12 एकड़ में
41.- घोघड़ीपुर रोड पर डब्ल्यूजेसी कैनाल के पास- 1 एकड़ में
42.- कैथल रोड पर - 3 एकड़ में
43.- सफीदो रोड पर मिलन पैलेस के पास- 4 एकड़ में
44.- सफीदों रोड पर रजवाहे के पास- 3 एकड़ में
45.- मलिकपुर रोड पर- 8.5 एकड़ में
46.- हसनपुर रोड पर- 8 एकड़ में
47.- ऋषिकुल स्कूल के पीछे- 2 एकड़ में
48.- बालाजी कॉलोनी के पीछे- 3 एकड़ में
49.- पनोडी रोड पर- 4 एकड़ में
50.- विग कॉलोनी के पीछे- 1.5 एकड़ में
51.- कैमला गांव में- 0.3 एकड़ में
52.- लश ग्नीन के पास कोहंड में - 1600 गज में
53.- कंबोपुरा में- 1 एकड़ में
54.- कंबोपुरा की अशोक विहार कॉलोनी के पीछे- 4 एकड़ में
55.- बजीदा के रकबे में दहा गांव के पास- 4 एकड़ में
56-57.- मंगलपुर में- 2 एकड़ और 1.25 एकड़ में
58.- फूसगढ़ में- 2.5 एकड़ में
जिले वासियों से अपील है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें। न निर्माण कार्य करें। डीटीपी विभाग निर्माण ध्वस्त करा देगा। दो महीने से डीटीपी की अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा रही है। -गुंजन वर्मा, जिला योजनाकार, कारनाल