फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ना गोरे का, ना काले का, श्याम मुरली वाले का...

विज्ञापन
ना गोरे का, ना काले का, श्याम मुरली वाले का... - फोटो : ना गोरे का, ना काले का, श्याम मुरली वाले का...
विज्ञापन
पीपल वाला मंदिर में भजनों की गूंज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निर्जला एकादशी पर जुंडला गेट स्थित पीपल वाला मंदिर में श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी और मोरवी नंदन परिवार ने मिलकर किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कीर्तन में श्रद्धालु देर रात तक बाबा श्याम के भजनों पर भक्ति में लीन रहे। भजन गायिका एकता मेहरा ने आ गया मैं दुनिया सारी छोड़ के, लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे भजन प्रस्तुत किया। कलाकार संजय दीवाना ने, ना गोरे का ना काले का, श्याम मुरली वाले का, मैं लाड़ला खाटू वाले का भजन गाया। कलाकार अमित केशव ने भी श्याम महिमा के कई भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान श्री खाटू श्याम बाबा के स्वरूप का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया था।
विज्ञापन

मौके पर इस अवसर पर विनय गौतम, जय गौतम, दीपक गुप्ता, मदन लाल, अतुल गुप्ता, कमल गोयल, अजय मदान, रोहित, अनिल गुप्ता, हर्ष गर्ग, साहिल वर्मा और प्रवीण वर्मा उपस्थित थे। इनके साथ ही बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें