फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मधुमक्खी पालन भावांतर भरपाई योजना में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। प्रदेश सरकार ने मधुमक्खी पालकों को संकट के समय सहायता देने के लिए उनके व्यवसाय को भावांतर भरपाई योजना (बीबीवाई) में शामिल कर लिया है। मधुमक्खी पालकों को उनकी उपज का उचित दाम मिलेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।
वही मधुमक्खी पालक पात्र होंगे जो मधु क्रांति पोर्टल पर पंजीकृत और जिला अधिकारियों से सत्यापित होंगे। उनके पास वैध परिवार पहचानपत्र होने चाहिए। बिक्री हनी ट्रेड सेंटर (एचटीसी) प्लेटफॉर्म के माध्यम से, बिक्री चालान, लेन-देन का प्रमाण एचटीसी सिस्टम से बना होना चाहिए। एक दिसंबर से 31 मई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है भावांतर भरपाई योजना

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि भावांतर भरपाई योजना का उद्देश्य किसानों को उस नुकसान से बचाना है, जो उन्हें बाजार में फसल का उचित दाम न मिलने पर होता है। इस योजना के तहत सरकार किसी भी फसल के लिए एक संरक्षित मूल्य तय करती है। बाजार में फसल की कीमत इस तय मूल्य से कम रहती है, तो सरकार उस अंतर की भरपाई करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें