- एसएसआर कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
काछवा। काछवा गांव एसएसआर कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की टीम ने प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने हासिल किया।
प्रधानाचार्य डॉ. रेखा ने बताया कि कॉलेज में वर्ष में मुख्य त्योहारों पर हर वर्ष ऐसी प्रतियोगिता की जाती है। इससे बच्चों में रचनात्मकता व प्रति स्पर्धा बढ़ती है। प्रथम स्थान पाने वाली टीम में रवि, द्वितीय स्थान पाने वाली टीम में किरणपाल व तृतीय स्थान पाने वाली टीम का नेतृत्व कमलजीत ने किया। कॉलेज के निदेशक अश्वनी भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। मौके पर डॉ. नितीश भारद्वाज, कॉलेज स्टाफ से रेखा कालड़ा, साधना, श्वेता, आदित्य व मोनिका मौजूद रहीं।