फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशाें ने बाइक से बैग उड़ाया

Wed, 13 Nov 2013 10:00 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के राम नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने स्वीटस के चौक पर एक बाइक की डिग्गी से बैग उड़ा लिया। बैग में मोबाइल फोन, कुछ दस्तावेज और हजारों रुपये की नकदी थी। बाजार में बैग चोरी की इस वारदात से लोग हैरान हैं।
विज्ञापन


लोगों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की, मगर बदमाश लोगाें के हत्थे नहीं चढ़ सके। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले स्मैकिए थे। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कराने की कोशिश की, मगर बदमाशाें का सुराग नहीं लग पाया। घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुडरंक का एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ चौक पर एक फोटोस्टेट की दुकान पर कुछ दस्तावेज फोटोस्टेट कराने के लिए रुका था। उनकी बाइक की डिग्गी में बैग रखा था, जिसमें कुछ नकदी, एक मोबाइल फोन और दस्तावेज थे। फोटोस्टेट की दुकान पर इस व्यक्ति के दाखिल होते ही पहले से ताक में बैठे बदमाश बाइक के पास आए और डिग्गी में रखा बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन


इससे पहले कि व्यक्ति इस युवक को पकड़ा पाता, युवक भाग खड़ा हुआ और पहले से स्टार्ट दो युवकों के साथ बाइक पर फुर्र हो गया। हालांकि लोग भी इस युवक को पकड़ने के लिए दौड़े, मगर बदमाश किसी के हत्थे नहीं चढ़े।

स्नैचरों ने महिला के गले से चेन झपटी
करनाल के राम नगर में स्नैचरों ने स्कूटर पर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। राम नगर में डीएवी स्कूल के पीछे एक महिला अपने पति के साथ स्कूटर पर जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला की गर्दन पर झपटा मारकर सोने की चेन झपट ली। महिला के पति ने बाइक सवार बदमाशों को खोजने की कोशिश की, मगर उनका सुराग नहीं लगा।

वकील के साथ मारपीट
असंध में एक वकील के चैंबर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वकील की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

असंध के कोर्ट कांप्लेक्स में चेंबर नंबर 32 में प्रेक्टिस करने वाले सोमदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सालवन निवासी वेदप्रकाश ने उनके चैंबर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

तस्कर को पांच साल की कैद
जिला की एक अदालत ने चूरापोस्त के एक तस्कर को पांच साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

काछवा के रहने वाले रेशम सिंह को पुलिस ने 7 जून 2011 को काछवा पुल के पास ड्रेन से 13 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें