अपहरण के बाद बीकॉम के छात्र की हत्या- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
घरौंडा। वार्ड-3 स्थित धर्मवीर कॉलोनी से रविवार की रात बीकॉम के एक छात्र का अपहरण कर लिया गया। कुछ ही देर बाद छात्र का शव घर के सामने कुछ दूर मलकपुर रोड से पुलिस को बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का कहना है कि छात्र की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
वारदात रविवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। धर्मवीर कॉलोनी निवासी रंजन (18) के घर के बाहर बाइक सवार दो युवक आए। दोनों रंजन को अपने साथ ले गए। इस वक्त रंजन के पिता एक फैक्टरी में अपनी ड्यूटी पर थे। कुछ देर बात परिवार के पास एक युवक आता है और रंजन का अपहरण हो गया है। रंजन के पिता फैक्टरी से आए और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने रंजन की तलाश शुरू की और रात करीब एक बजे रंजन के शव को मलकपुर रोड से बरामद किया गया। एसएचओ घरौंडा सज्जन सिंह ने बताया कि रंजन ज्ञानपुरा कॉलेज में बीकॉम का छात्र था। उसके अपहरण की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसकी तलाश की। इस दौरान उनका शव मिला। हत्यारों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं।