घरौंडा। चौरा गांव के एक घर में बदमाशों ने घुसकर लाठी-डंडों से 65 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। इंद्र कुमार ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मई को उसके घर में 30 लोग तलवार, गंडासी, लाठी और बिंडे लेकर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। जिस समय यह घटना हुई घर पर कोई नहीं था। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे आकर बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद