फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बस्तली बी स्कूल रहा प्रथम

Tue, 23 Dec 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। गांव बस्तली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आदर्श युवा मंडल की ओर से आयोजित दोदिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन पुरुषों की 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और वॉलीबॉल स्पर्धा हुई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बस्तली बी ने गुनियाणा की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गुनियाणा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में सुरेंद्र कुमार ने पहला व महिंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में काला बस्तली ने पहला व नवयुग ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता आदर्श युवा मंडल के प्रधान सत्यवान व उपप्रधान अमरनाथ शर्मा ने की। आदर्श युवा मंडल के प्रधान सत्यवान, स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर खेल सकते हैं। सुनील आर्य, राजू बस्तली, राजबीर, फूल सिंह, सुरेंद्र, ओमप्रकाश व कर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें