फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रविवार शाम से लापता व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 23 Dec 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। गढ़ी बीरबल गांव में खेत में सुभाष (55) का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला। सुभाष रविवार शाम से लापता था। सूचना पर पहुंची इंद्री थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया है।

मृतक के चाचा बलवंत ने बताया कि सुभाष मजदूरी करता था। रविवार शाम से घर से लापता था। परिजन ने रात तक उसकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को गांव का एक व्यक्ति खेत में चारा लेने के लिए गया था तो उन्होंने अमरूद के पेड़ से सुभाष का शव लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि परिजन के अनुसार सुभाष नशा करने का आदी था। पेड़ के नीचे से मौके पर शराब की खाली बोतल मिली हैं। आशंका है कि उन्होंने शराब पीकर नशे की हालत में यह कदम उठाया है। इंद्री थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें