फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

Sun, 18 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में प्रधान पद के लिए खड़े तीनों दावेदार जहां एक तरफ मतदाताओं के घर-घर जाकर वोटिंग की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वोट के लिए तीनों प्रधान पद उम्मीदवारों ने जोड़तोड़ भी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुकाबला तिकोना होगा। उधर, वर्तमान प्रधान दीपक सचदेवा की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। बार एसो. में चार पदों के लिए 22 दिसंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

प्रधान सहित सभी पदों के लिए 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। सबसे ज्यादा जोड़-घटाव प्रधान पद के लिए हो रहा है। सभी गुट अपने गुट उम्मीदवार के जीतने का दावा कर रहे हैं। दूसरे गुट के वकीलों को भी तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिस हिसाब से वकीलों में चुनाव को लेकर गुटबाजी चल रही है, इससे साफ जाहिर होता है कि इस बार भी बार एसोसिएशन का चुनाव काफी गहमागहामी में गुजरने वाला है। वहीं, इस जोड़-तोड़ से दूर प्रधान पद के उम्मीदवार निर्मल सिंह, वीरेंदर सिंह पहल और नरेंद्र सिंह चीमा ने मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। कुछ वकील खुलकर उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ अंदर खाते ही काम कर रहे हैं। वहीं, ऐसे वकीलों की संख्या भी कम नहीं है, जो अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस बार मुकाबला तिकोना होगा। कोई भी दावेदार कम नहीं आंका जा रहा है। बता दें कि 19 दिसंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे, इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल, उपप्रधान पद के लिए पवन गहलोत, रणधीर सिंह राणा, अभिषेक नागपाल ने नामांकन दाखिल किये हुए हैं। इसी प्रकार सचिव के लिए अरुण गोरसी, विकास पंवार, जसपाल वर्मा ने पर्चे भरे हुए हैं। संयुक्त सचिव के लिए सुचिता व मोहित चौधरी दावेदार हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप वोहरा, राहुल बंसल व नवीन शर्मा उम्मीदवार हैं।

सौ से ज्यादा कट सकती हैं वोटें
पिछले चुनाव में कुल वोटें 1394 थी। लेकिन इस बार चुनाव में कुछ ऐसी वोटों को काटा जाना तय है, जो प्रैक्टिस में नहीं है या फिर दूसरे स्टेशनों से आकर यहां पर रजिस्ट्रेशन करा रखा है। संभावना है कि सौ से ज्यादा वोटों को काटा जा सकता है। इसके लिए चुनाव अधिकारी लगातार लिस्ट पर काम कर रहे हैं। उधर, वोट कटने की भनक लगते ही सभी दावेदार और संबंधित वकील भी एक्टिव हो गए हैं। इस बारे में चुनाव अधिकारी शयौ सिंह चौहान का कहना है कि चुनाव की पूरी तैयारियां हैं। वोटों को लेकर लिस्ट चेक की जा रही है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
इस बारे में वर्तमान प्रधान दीपक सचदेवा का कहना है कि उनका चुनाव 9 सितंबर, 16 को हुआ था, ऐसे में उनका एक साल पूरा होना चाहिए। अब हो रहे चुनाव के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है, सोमवार को इस पर सुनवाई होगी। इसके बाद ही आगामी कदम उठाएंगे। बता दें कि इस साल चुनाव को लेकर विवाद रहा। पहले निर्मल स्टौंडी और दीपक सचदेवा में एक वोट के अंतर से एक दूसरे को हराया था, तो बाद में मामला हाईकोर्ट में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें