फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कामकाज रहा ठप, बीस हजार लोगों ने झेली दिक्कतें

Wed, 18 Dec 2013 10:59 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में निजी बैंकों में तैनात डेढ़ हजार अधिकारियों और कर्मियों ने पूरा दिन कलम छोड़ हड़ताल रखी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले दिनभर मांगों के लिए काम ठप रखा गया।
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान 100 करोड़ से अधिक की ट्रांजेक्शन प्रभावित हुई, वहीं, कई हजार लोगों के बुधवार को बैंक संबंधी काम नहीं हो पाए। ऐसा होने से 20 हजार से अधिक लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

यूनियन के पदाधिकारी कामरेड सतवंत सिंह, कोमल प्रकाश, प्रताप सिंह, बीएन शर्मा समेत अन्य ने केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ी नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर की। पदाधिकारियों ने कहा कि एक साल से वेतन वृद्धि का मामला लटका पड़ा है। सरकार ने अभी कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उन लोगों की मांग पूरी नहीं की गई तो संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। हड़ताल तो केवल सांकेतिक है। बुधवार को जिलेभर के 40 बैंकों की 200 शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। 100 से अधिक पदाधिकारियों ने शहर के अंबेडकर चौक पर स्थित इंडियन बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

इन लोगों ने कड़ी नारेबाजी की। अपने संबोधन मेें यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले एक साल से वेतन वृद्धि का आग्रह सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल रखा है। सरकार को बैंक अधिकारियों और कर्मियों के हितों की चिंता नहीं है, जो गलत है।

वे लोग सरकार को अपना चार्टर सौंप चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। महंगाई की मार सब पर पड़ती है। नियम के अनुसार तो काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें