फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एशियन रोइंग चैंपियनशिप में बलराज ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 25 Oct 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कैमला गांव के खिलाड़ी व भारतीय सेना के जवान बलराज पंवार ने एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन वियतनाम में 16 से 19 अक्टूबर तक किया गया था। बलराज ने पुरुष की एकल एम1एक्स प्रतियोगिता में 37 सेकंड में दो किलोमीटर का तालाब पार करके जीत अपने नाम की। टीम का नेतृत्व भी बलराज ने किया। प्रतियोगिता में इराक के बक्र शिहाब अहमद अल दुलेमि दूसरे और इंडोनेशिया के मेमो तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बलराज ने पिछले वर्ष एशियन एंड ओशियानिक ओलंपिक क्वालिफिकेशन रेगाटा में कांस्य पदक जीता था और एशियन गेम्स 2023 में पदक से थोड़े अंतर से चूक गए थे। वहीं पेरिस 2024 ओलंपिक में उन्होंने पुरुष एकल स्कल्स में 23वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में 10 पदक अपने नाम किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दिन हवा विपरीत दिशा की ओर चल रही थी। जिस कारण से थोड़ी दिक्कत हुई। उसके बाद भी उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को हराकर पदक जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें