फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवाओं को समर्पित हुआ बाल भवन का दो मंजिला बहुउद्देशीय हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन में नगर निगम की ओर से बनाए गए बहुउद्देशीय हॉल युवाओं को समर्पित हो गया है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन का मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं को मेहनत करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाल भवन में बहुउद्देशीय हॉल के तैयार होने से सभी बच्चों को फायदा होगा। बाल भवन के पुस्तकालय में पढ़ाई करके 107 बच्चे बिना पर्ची खर्ची से योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। हरियाणा में 10 वर्ष पहले बिना किसी सिफारिश के सरकारी नौकरी प्राप्त करना बहुत मुश्किल था लेकिन भाजपा सरकार ने योग्य युवाओं को बिना पर्ची खर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान की। उन्होंने नवचयनित युवाओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, बिना लालच नौकरी करके समाजसेवा करें।
इसके उपरांत उन्होंने सभी नवचयनित युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मेयर रेणूबाला गुप्ता, ब्राह्मण समाज के प्रधान सुरेन्द्र बडौता, बाल कल्याण अधिकारी सरोज बाला और बाल कल्याण अधिकारी करनाल आरती मौजूद रहे।
विज्ञापन


हॉल में ये हैं सुविधाएं
बहुउद्देशीयहॉल में वर्चुअल क्लासरूम, फैशन डिजाइनिंग, मॉडल डे केयर सेंटर एवं विभिन्न गतिविधियों के लिए दो बड़े गतिविधि हॉल बनाया गया है। जिसकी सहायता से वहां पर सभी लडक़े-लडकियों मॉडर्न पुस्तकालयों का लाभ उठा रहे हैं। वहां पर सभी प्रतियोगिता पुस्तकें, अखबार एवं सभी तरह की प्रतियोगिताओं से संबंधित सामग्री का लाभ उठा रहे हैं। इन पुस्तकालयों में प्रति वर्ष लगभग 2000 लाभार्थी लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें