फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : जिला प्रतियोगिता में आदिश व सावी रहीं प्रथम

विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में आयोजित बेंडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
करनाल। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से कर्ण स्टेडियम में 58वीं जिला ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन के अंडर-9 फाइनल मुकाबलों में लड़कों में आदिश और लड़कियों में सावी चौधरी प्रथम रहीं। हितेन और गौरवी गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 9, 11, 13, 15, 17, 19 में मुकाबले हो रहे हैं। वेटरन में 35, 45 व 65 प्लस आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ हाथ में शटलर लेकर किया। अध्यक्ष रमन बंसल ने कहा कि करनाल में बैडमिंटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। एसोसिएशन पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ खिलाड़ियों को उचित मंच दे रही है। उन्होंने विधायक से बैडमिंटन हॉल के कायाकल्प की मांग की।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि यह मांग शीघ्र ही खेल मंत्री के समक्ष रखी जाएगी और जल्द समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. ओपी मिगलानी, हरीश मक्कड़, महासचिव दीपक पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधूरी व्यवस्थाओं के बीच हुई बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की शुरुआत
वहीं खिलाड़ियों के अभिभावकों का कहना है कि एसोसिएशन की ओर से अधूरी व्यवस्थाओं में बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई गई। कर्ण स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में केवल दो ही कोर्ट हैं। इस कारण से सुबह 10 बजे स्टेडियम पहुंचे खिलाड़ियों को शाम छह बजे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं हॉल में लाइट व पंखे की उचित व्यवस्था न होने के कारण खिलाड़ी गर्मी में हांपते नजर आए। खिलाड़ियों को फूड पैकेट तो दूर उनके लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं मिली।

इस बार टूर्नामेंट में एंट्री की दोगुनी वसूली फीस
वहीं अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस बार इस प्रतियोगिता में एंट्री के लिए एसोसिएशन की ओर से दोगुनी फीस वसूली जा रही है। इस बार सिंगल इवेंट में एंट्री के लिए 900 व डब्ल्स में एंट्री के लिए दो हजार रुपये फीस वसूली जा रही है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष सिंगल्स में एंट्री के 500 व डब्ल्स में एंट्री के 1200 रुपए तक अधिकतम लिए गए थे। वहीं इस बार पिछले साल की अपेक्षा व्यवस्था भी कम हैं। अंडर नौ, 11, 13 व 15 में करीब 200 खिलाड़ियों ने एंट्री करवाई है उन सभी से 900 के हिसाब से राशि वसूली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें