करनाल। कॉलेजों में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। सभी चरणों के बाद शहर के सबसे बड़े संस्थान पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में बीए, बीसीए और लाइफ साइंस की सभी सीटें भर गई हैं। छह कोर्स में सीटें खाली हैं, यदि दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू होती है तो इन्हें भरा जाएगा।
सबसे ज्यादा 107 सीटें फिजिकल साइंस में खाली हैं। इसकी कुल 330 सीटें थी। इनमें से आधी ही भर पाई हैं। इसी तरह बीएएमसी में 80 में से 42 सीटें रिक्त रह गई हैं, यानी यहां आधे से भी कम दाखिले हुए हैं। इसके अलावा अन्य कोर्स में महज 10 से 12 प्रतिशत सीटें ही रिक्त हैं। शहर के अन्य महाविद्यालयों में बीए और बीकॉम को छोड़कर अन्य कोर्स में सीटें खाली बची हैं। ग्रामीण संस्थानों की स्थिति ज्यादा खराब है, वहां आधी सीटें अभी तक खाली हैं।
राजकीय पीजी कॉलेज की दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. रितू जागलान का कहना है कि दाखिला प्रक्रिया एक बार संपन्न हो चुकी है। कुछ संस्थानों में सीटें रिक्त रह गई हैं, यदि विभाग ने मौका दिया तो इन्हें भरा जा सकता है। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है, ऐसे में जब तक पोर्टल दोबारा नहीं खुलता तब तक नया दाखिला नहीं हो सकता। बुधवार की रात को ही पोर्टल बंद हो गया था।
राजकीय पीजी कॉलेज में सीटों की स्थिति
कोर्स
सीट
रिक्त
बीए
480
00
बीए अंग्रेजी
40
00
बीकॉम
400
07
बीसीए
120
00
बीए होम साइंस
40
13
बीएएमसी
80
42
लाइफ साइंस
160
00
फिजिकल साइंस
330
107
आईटी
40
06
बीटीएम
60
06
पीजी : सोमवार को संपन्न होगी आवेदन प्रक्रिया
करनाल। कॉलेजों में पीजी यानी स्नातकोत्तर की दाखिला प्रक्रिया भी जारी है। पीजी में दाखिले के लिए 28 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। 31 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार दाखिले के लिए एक ही चरण रखा गया है। दूसरे चरण में रिक्त बची सभी सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे। 29 जुलाई तक ओटीपी आधारित प्रक्रिया के तहत आवेदन फाॅर्म में संशोधन कर सकते हैं। इसी दिन दोपहर बाद स्नातक की तर्ज पर पात्र आवेदकों की सूची जारी होगी। इस दौरान ही बताया जाएगा कि किसके दस्तावेजों या आवेदन में त्रुटि है। इसके साथ-साथ दूर कराना होगा। क्योंकि अगले दिन प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। जो विद्यार्थी अपने आवेदन या फाॅर्म की त्रुटियां या आपत्ति दूर नहीं कराएगा, उसका नाम मेरिट सूची में नहीं आएगा। जिले में नौ पीजी कॉलेज हैं, जहां 2110 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा।