फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाबर पहलवान ने अंकित को हरा जीता गुर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में पहलवान पवन मेहता की याद में दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। रामलीला मैदान में पहलवान पवन मेहता की याद में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पहलवानों ने दमखम दिखाया। नोएडा के पहलवान बाबर ने पंजाब के पहलवान अंकित को हरा 1.51 लाख रुपए और गुर्ज जीता।
अयोध्या से पहुंचे सुशील दास और उत्तर प्रदेश के पहलवान नदीम कुरैशी के बीच हुए मुकाबले में जब नदीम ने सुशील दास को नीचे गिरा कर बाल खींचे तो लोगों ने विरोध किया। इससे बाद सुशील ने नदीम की धोबी पछाड़ धुनाई कर मुकाबला जीत लिया। जिस पर बुजुर्ग नाचने लगे और सुशील दास को इनाम भी दिया। दंगल के आयोजक पहलवान रमेश संधू और पहलवान राजेश कश्यप ने बताया कि दंगल के मुख्यातिथि अनूप भारद्वाज ने विजेता पहलवान बाबर को एक लाख इक्कावन हजार रुपए इनाम के रूप में दिए। अनूप भारद्वाज ने कहा कि पहलवानों का ये अच्छा प्रयास है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा और भाजपा नेता अशोक खुराना ने भी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। दंगल में पंजाब से आए कलाकार मेजर हिंदुस्तानी ने पंजाबी गीत, रोटी हक दी खाईए जी पावै बूट पालिसा करये... पर बूलेट पर करतब दिखाकर वाहवाही लूटी। दंगल में कर्ण स्टेडियम की पहलवान मनप्रीत ने सोनीपत के खिलाड़ी आदित्य के साथ कुश्ती लड़ी जिसमें दोनों बराबरी पर रहे। पहलवान आदित्य ने प्रिंस को, लक्ष्य ने रोहित को, सागर मंगलौरा ने यूपी के पहलवान सुनील को, सुनील ने परीक्षित को, विनय मंगलौरा ने यूपी के रोहित को, गौरव मंगलौरा ने विशाल को, सोनीपत के आदित्य ने मंगलौरा के विराट को, मंगलौरा के युवराज ने करनाल के विकास, मंगलौरा के विनय ने करनाल की आरबी को, मंगलौरा के आशीष ने लक्ष्य को, जीद के चांद ने सालवन के चिराग राणा को, दिल्ली के पहलवान समशाद ने पानीपत के पहलवान राहुल को हरा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सालवन के पहलवान जितेंद्र और यूपी के तोषी भूरा, मूनक के पहलवान सुखदेव और सालवन के पहलवान बंटी और समीर और वंश, लड़की काशवी और मंगलौरा के पहलवान रोहित सभी बराबरी पर रहे। दंगल के रेफरी सोनीपत के पहलवान जितेंद्र रहे, मंच संचालन पहलवान अमरजीत सालवन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें