फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्णनगरी में 16 करोड़ से बनेगा आयुर्वेद क्लस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में 16 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेद क्लस्टर बनाया जाएगा। जहां पर आयुर्वेद दवाओं का उत्पादन किया जाएगा और यहीं से निर्यात होगा। इस वक्त आयुर्वेदिक दवाओं के उत्पादन में हरियाणा दूसरे नंबर पर है। इस क्लस्टर के साथ ही हरियाणा को नंबर एक पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
आयुष विभाग के अधिकारी डॉ. दलीप मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार की नीतियों से आयुर्वेद क्षेत्र को प्रोत्साहन मिला रहा है, जिसकी बदौलत बीते पांच वर्ष में आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्यात लगभग 50 फीसदी बढ़ा है। ऐसे में करनाल में आयुर्वेदिक क्लस्टर बनाने का निर्णय लिया गया है। रविवार को हरियाणा आयुर्वेदिक ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक थी, जहां डॉ. दलीप मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बैठक हरियाणा आयुर्वेदिक ड्रग्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। प्रदेशाध्यक्ष अनूप भारद्वाज ने कहा कि आयुर्वेदिक दवा निर्माताओं के मुद्दों को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है। आयुर्वेद सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट अप्रूवल की फीस कम किए जाने की मांग पर भी विचार चल रहा है। मैन्युफैक्चरर्स की परेशानियों और मांग को भी इस मौके पर रखा गया। मौके पर चेयरमैन पुरुषोत्तम अग्रवाल, कमल भाटिया, निश्चल परुथी, रामकुमार शर्मा, गुलशन डावर, ललित मोहन, पृथ्वी सिंगला, गुलशन सेतिया, राजेश सिंगला व पूनम सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें