फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोरोना के 14 नए मरीज मिले, 19 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी करनाल। जिले में रविवार को कोरोना के 14 नए मरीज मिले, जबकि 19 ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 10,83,211 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से अब तक 50,213 पॉजिटिव आए थे, जिनमें से 49,432 मरीज ठीक हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 38 सैंपल लिए गए। जिले में अब कोरोना के 179 सक्रिय केस हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि इनमें से एक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और अन्य संक्रमितों को उनके घरों में आईसोलेट किया है। उनके परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। संपर्क में आने वालों लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है, जिससे उनकी जांच सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें