संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मधुबन थाना क्षेत्र के रसीन गांव में मामूली कहासुनी के बाद शुभम ने सलिंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सलिंद्र अपनी पत्नी के साथ की गालीगलौज के बाद आरोपी को समझाने के लिए पहुंचा थे। मधुबन थाना पुलिस ने शिकायत पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
सलिंद्र के अनुसार, 29 मार्च को उनकी पत्नी घर से बाहर कूड़ा डालने गई थीं। इसी दौरान शुभम ने उनसे गालीगलौज की। पत्नी ने घर आकर पूरी बात बताई। वह शुभम से बात करने पहुंचे तो कहासुनी हो गई। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उनके सिर और बाएं हाथ पर चोटें आईं। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।