फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों और पुलिस में जबरदस्त फायरिंग

Wed, 25 Jun 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों ने कुंजपुरा पुलिस पर गोलियां बरसा कर दहशत मचा दी। जवाब में पुलिस ने भी दो फायर किए। पशु तस्कर पशुओं से लदी गाड़ी छोड़कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पशुओं से लदी टेंपरेरी नंबर की एक पिकअप गाड़ी कब्जे में ली है।
विज्ञापन


पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना कुंजपुरा क्षेत्र के गांव महम्मदपुर से कुंडा कलां घाट जाने वाले कच्चे रास्ते में एसपी अभिषेक गर्ग के मार्ग दर्शन में पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने नाका लगाया था। पशुओं से लदी तेज रफ्तार एक पिकअप गाड़ी नाके के पास पहुंची तो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। पशु तस्करों ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और पुलिस पर गोलियां दाग दीं।

किसी तरह पुलिसकर्मी पशु तस्करों की गोली लगने से बच गए। बचाव में पुलिस ने भी पशु तस्करों पर गोली चलाई तो पशु तस्कर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बिना देरी के पशु तस्करों की गाड़ी को कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार पशु तस्करों ने गाड़ी में एक  बैल और सात गाय ठूंस-ठूंस कर भर रखे थे। इस मामले में एएसआई राजेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने भी बचाव में दागीं गोलियां
पशु तस्करों ने बिना कुछ सोचे पुलिस पार्टी पर गोलियां दाग दी। करीब दस-12 राउंड गोली चली। पुलिस ने भी बचाव में गोली दागी। पुलिस ने मात्र दो गोलियां ही चलाईं। पशु तस्करोें ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिसकर्मी किसी तरह बच गए।

जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
एएसआई राजेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ नाका लगा रखा था। पशु तस्करों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला कर हमला कर दिया। गाड़ी में तीन पुलिस कर्मी बताएं गए हैं। तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपक गहलावत, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें