संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए केंद्र सरकार के आदेश पर डाक विभाग ने रैली निकाली। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
रैली कुंजपुरा रोड स्थित मुख्य डाकघर से निकल कर कुंजपुरा रोड, नेहरू पैलेस , रेड क्रॉस मार्केट व कर्ण गेट से होकर वापस मुख्य डाकघर पर पहुंची। इस रैली में डाकघर के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। वीरवार को स्वच्छता पखवाड़ा कुंजपुरा रोड स्थित मुख्य डाकघर के प्रवर डाकपाल डॉ कर्म सिंह झझोलिया ने समापन किया।
मुख्य डाकघर के प्रवर डाकपाल डॉ कर्म सिंह झझोलिया ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर तक च्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि हमारा शहर तब स्वच्छ हो सकता है जब हम अपने घर को साफ रखेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वह अपने आस-पास अगर गंदगी देखते हैं तो उसे अनदेखा न करें और उसे अपना कर्तव्य मान कर कूड़े को कूड़ेदान में डाल दें।