करनाल। हरियाणा सरकार की ओर से चिरायु आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने जानकारी दी कि पात्र लाभार्थी पोर्टल https://chirayuayushmanharyana.in/ पर 1500 रुपये के वार्षिक अंशदान का 31 अक्तूबर तक भुगतान कर सकते हैं। एक नवंबर 2025 से 31 अक्तूबर 2026 तक योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें इस महत्वाकांक्षी योजना का नि:शुल्क लाभ दिया जाता है। वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से तीन लाख रुपये तक है, उन्हें 1500 रुपये प्रीमियम की अदायगी के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं। पोर्टल पर सफल पंजीकरण के बाद पात्र लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
ग्रामीणों को दी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की जानकारी
मूनक। गगसीना गांव में बिजली निगम की ओर से खुला दरबार लगाया गया। बिजली बिल ब्याज माफी योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे लोगों को जागरूक किया गया। अध्यक्षता बिजली निगम के जेई सतबीर ने की। उन्होंने बताया कि हरियाणा के लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा उपलब्ध करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा एक लाख दस हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी बीपीएल परिवार, जिसकी वार्षिक आय 1.80 लाख से कम है, उसको मिलेगी। इसके तहत समीप व सोनाली को 50 हजार का चेक दिया गया। संवाद