फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो और कार की भिड़ंत, पांच घायल

Mon, 07 Oct 2013 12:30 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग पर जिला कारागार के समीप आटो और कार की टक्कर में आटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का एलएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


घायलों में दो महिलाएं, एक पांच वर्षीय बच्ची व दो व्यक्ति शामिल हैं। दुर्घटना होते ही राहगीरों ने कार में फंसे ऑटो के बीच से घायलों को निकालकर अस्पताल में भेजा गया। पिपली निवासी गुलाबो देवी, पानीपत निवासी गीता और उसकी बेटी मुस्कान(5) व करनाल निवासी बलविंद्र व पिपली निवासी लवली शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बताया जा रहा है कि पिपली की तरफ से आ रहा ऑटो में करीब आठ लोग सवार थे। जिला कारागार के पास बनी क्रॉसिंग से आल्टो कार ऑटो के सामने आ गया। बीचबचाव के बावजूद ऑटो का अगला हिस्सा कार से जा टकराया, जिससे वह पलट गया।
विज्ञापन


ऑटो में सवार लोगाें में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। वहीं कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें