फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाजीगर ओ बाजीगर... गीत पर थिरके श्रोता

Wed, 27 Nov 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की मुख्य अटल पार्क में एक गीतों भरी शाम का आयोजन किया गया। संगीत प्रेमियों ने गीत गाकर अपनी प्रस्तुति देते हुए अपनी संगीत की कला का प्रदर्शन किया। चाहत म्युजिकल समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम का पार्क में सैर करने आए लोगों ने खूब आनंद लिया।

डॉ. अमित और नीरू की जोड़ी ने अपने गीत बाजीगर ओ बाजीगर, तू है बड़ा जादूगर और जब से देखा मैने तुझको, मुझको शायरी आ गई से समां बांध दिया। इस मौके पर समूह के टीम प्रबंधक किरण चड्डा ने कहा कि संगीत सुनने से सारी चिंताएं दूर हो जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब संगीत सुनते हैं तो हमारा दिमाग रिलेक्स मोड के अंदर आता है। हमारे दिमाग में नई एनर्जी का संचार होता है। कार्यक्रम के आयोजक विनोद वर्मा ने बताया कि वह पिछले काफी समय से समूह के साथ संगीत प्रेमियों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

उनके समूह द्वारा ऐसी प्रतिभाओं को मौका दिया जाता है जो गीत गाना तो चाहते हैं मगर उनके पास कोई ऐसा प्लेटफार्म नहीं होता जहां वह अपनी संगीत की कला का प्रदर्शन कर सकें। आज संगीत कला को प्रोत्साहित करने के लिए,भारत में संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने और विकसित करने की जरुरत है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चाहत म्युजिकल समूह द्वारा हर रविवार शाम को अटल पार्क में संगीत-प्रेमियों के लिए इस खुले मंच का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोई भी आकर भाग ले सकता है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले गायकों को सम्मानित भी किया जाता है। संगीत में व्यक्ति को भावनात्मक और मानसिक रूप से स्वस्थ करने के बहुत अच्छे गुण होते हैं। संगीत सुनते समय व्यक्ति अपनी सारी चिंताएं, दुख और दर्द भूल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें