फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, तैयारियां पूरी

Sun, 09 Nov 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 9 नवंबर को किया जा रहा है। रेलवे रोड स्थित एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
परीक्षा में 1385 विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी विद्यार्थियों को अनुक्रमांक पहले ही जारी किए जा चुके हैं। करनाल शहर में बने परीक्षा केंद्र में जिले के विभिन्न खंडों के विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। चुनिंदा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। परीक्षा परिणाम की जानकारी अमर उजाला समाचारपत्र में प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू होगी। 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश मिल सकेगा। परीक्षा में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। हर कक्षा के पाठ्यक्रम के हिसाब से उनका प्रश्नपत्र तैयार किया गया है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के भी सवाल होंगे। परीक्षा केंद्र में अभिभावकों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

बहुविकल्पी सवाल होंगे
90 मिनट की परीक्षा में बहुविकल्पीय सवालों के जवाब देने होंगे। चार विकल्प में से सही को चुनकर उसके सामने बने गोले में पेन से नीला रंग करना होगा। परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर सहित कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र से बाहर आने की अनुमति होगी। विद्यार्थी को प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें