फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में बदमाशों ने एटीएम उखाड़ने के प्रयास की दूसरी वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 24 घंटे के अंदर एटीएम लूट के प्रयास की दूसरी वारदात सामने आयी है। सोमवार की रात जुंडला में बोलेरो पिकअप सवार पांच बदमाशों ने एटीएम लूट का प्रयास किया, लेकिन अंदर सो रहे सुरक्षाकर्मी के विरोध के कारण बदमाश अपने मंसूबे में नाकाम रहे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर शराबे के बाद वहां लोगों के आने पर बदमाश सुरक्षाकर्मी को घायल कर फरार हो गये। एसबीआई के शाखा प्रबंधक की ओर से घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक आफ इंडिया जुण्डला शाखा प्रबन्धक सोनिका रंगा ने बताया कि स्टेट बैंक आफ इंडिया के जुण्डला स्थित एटीएम में 15 जून की रात 12 बजे से एक बजे तक एटीएम लूट का प्रयास किया गया है। इस दौरान एटीएम के सुरक्षाकर्मी को भी चोटें आईं हैं। सुरक्षाकर्मी चरण सिहं ने बताया कि पांच लोग बोलेरो पिकअप में सवार होकर आए और उन्होनें एटीएम का शटर तोड़ने की कोशिश की। तभी उसकी नींद खुली और शटर खोलकर देखा तो पांच लोग एक लोहे की रॉड लेकर उसे मारने लगे। इसके बाद बदमाश उसे जबरन गाड़ी में डालने लगे। इस दौरान शोर सुनकर सामने के गुरुद्वारा से तीन लोग आए और उन्होंने बीच बचाव किया, जिसके बाद बदमाश फरार हो गये। इस दौरान वे लोहे की राड और दस्ताना वहीं छोड़ गये, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में जुंडला थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि एसबीआई एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया गया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक दिन पहले हुई वारदात में पुलिस के हाथ खाली
14 जून की रात को बदमाशों ने सेक्टर-9 पुलिस चौकी के समीप एक्सिस बैंक के एटीएम को उखाड़ लिया था, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने पर वह मशीन को ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें