माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर की बीरू कॉलोनी में दो रिश्तेदारों के बीच सौ गज के प्लॉट पर विवाद हो गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ये प्लॉट उसने अपने दूसरे पक्ष के रिश्तेदार से खरीदा था। जिसके उसके पास दस्तावेज भी हैं। अब उन्हीं रिश्तेदारों ने उसे हड़पने का प्रयास किया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर 32-33 पुलिस को दिलबाग सिंह निवासी शक्ति पुरम ने बताया कि उसने बीरू काॅलोनी में एक 100 गज का प्लाॅट अपने रिश्तेदार जीता राम वचौरा निवासी बलडी गांव से खरीदा था। जिसका इकरारनामा उसके पास है। जब वह प्लाॅट खरीदने के बाद मौका पर कब्जा लेने गया तो उसके रिश्तेदार ने उसे धमकी दी कि यह प्लाॅट उनका ही है। उसके रिश्तेदार अब प्लाॅट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि अब उसे आरोपियों से परिवार की जान माल का खतरा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। े