फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो छात्राओं के अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी

Thu, 26 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी स्कूल के बाहर दो छात्राओं का अपहरण करने की कोशिश की गई। घटना 23 मार्च की है। छात्राएं स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाहर निकली थीं। युवक ने छात्राओं को पकड़कर खींचा तो छात्राओं ने शोर मचाया। शोर मचाने के बाद जैसे की ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी कार सहित माैके से भाग गया।
लड़की के चाचा की शिकायत पर असंध महिला थाना पुलिस ने अपहरण के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बेटी और भतीजी गांव के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। 23 मार्च को छुट्टी के बाद दोनों छात्राएं स्कूल से बाहर निकलीं। एक कार उनके बगल में आकर रुकी। कार सवार अज्ञात युवक ने उनकी भतीजी को जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। दोनों छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास के श्मशान घाट के नजदीक से लोग दाैड़कर माैके पर पहुंचे। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार सवार ने सामने आए लोगों को टक्कर मारने की कोशिश की। पूरी घटना गांव में लगे पंचायत के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध के महिला थाना की प्रभारी सुनीता ने बताया कि परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपरहण की कोशिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के लिए प्रयासरत है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी की पहचान करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें