फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर दरांती से हमला, घायल

Sun, 07 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जोहड़ माजरा में पति ने पत्नी पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया। पड़ोसियों ने तुरंत घटना की सूचना इंद्री पुलिस को दी। घायल महिला को इंद्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे करनाल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव जोहड़ माजरा में संतोष घर में ही थी। उसका पति गुलाब सिंह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोपहर को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इस पर गुलाब सिंह ने पास में ही पड़ी दरांती से पत्नी पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। उधर, पड़ोसियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। आननफानन में संतोष को इंद्री के अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर करनाल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने संतोष की लड़की की शिकायत के आधार पर गुलाब सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इंद्री थाना प्रभारी बलबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महिला के पति गुलाब सिंह के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें