फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कांग्रेस के जिला महासचिव की गाड़ी पर हमला, पूर्व प्रत्याशी पर आरोप

विज्ञापन
हमले के बाद टूटा कार का शीशा संवाद
विज्ञापन
करनाल। जिला कांग्रेस महासचिव सतीश राणा की स्कॉर्पियो गाड़ी पर शनिवार को बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। घटना के समय गाड़ी में सतीश राणा का बेटा प्रणव और पत्नी परवीन राणा सवार थे। सतीश राणा ने हमले में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दोनों करनाल से गांव केरवाली जा रहे थे। सतीश राणा के अनुसार, उनका बेटा प्रणव और पत्नी परवीन राणा स्कॉर्पियो से करनाल से गांव केरवाली जा रहे थे। कुटेल से केरवाली रोड पर श्मशान घाट के नजदीक सामने से बाइक पर दो युवक आए।
आरोप है कि युवकों ने गाड़ी के शीशे पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया। शीशा टूटने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे पेड़ से टकरा गई। हमलावर मौके से जाते हुए धमकी देकर गए कि यह तो अभी ट्रेलर है। सतीश राणा ने इस हमले के पीछे घरौंडा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर का हाथ होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राठौर और उनके परिवार की ओर से घटना से करीब दो घंटे पहले भी उन्हें धमकी दी गई थी। उन्होंने घटना के दौरान हवाई फायरिंग होने का आरोप भी लगाया, हालांकि मौके से कोई खोल बरामद होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

-
राठौर बोले- आरोप साबित हुए तो सरेआम गर्दन कटवा देना
वीरेंद्र राठौर ने सतीश राणा की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह ऐसी घटिया हरकत नहीं कर सकते। यदि उनके खिलाफ आरोप साबित हो जाते हैं तो उनकी सरेआम गर्दन कटवा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं तो सतीश राणा को भी बताना होगा कि कौन सही है और कौन गलत।
-
18 नवंबर को चौपाल कार्यक्रम के बाद बढ़ा था विवाद
सतीश राणा और वीरेंद्र राठौर दोनों कांग्रेस से जुड़े हैं। दोनों के बीच लंबे समय से राजनीतिक खींचतान चल रही है। बीते 18 नवंबर को सतीश राणा ने अपने आवास पर कांग्रेस की चौपाल आयोजित की थी। इसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ वीरेंद्र राठौर भी पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद सामने आया था। आरोप है कि उस दौरान वीरेंद्र राठौर ने सतीश राणा को गर्दन उतारने तक की धमकी दी थी।
विवाद के करीब दो दिन बाद दोनों नेताओं के बीच समझौता होने की बात सामने आई थी। सतीश राणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसकी जानकारी साझा की थी। अब उनकी गाड़ी पर हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच पुरानी खींचतान फिर चर्चा में है।
-
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने ले गई। मधुबन थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि सतीश राणा की गाड़ी पर हमला हुआ है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हमला किसने और किसके कहने पर किया। फिलहाल इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें