फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ठग गिरोह का पर्दाफाश, तीन काबू

Tue, 03 Dec 2013 12:52 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, यूपी सहित अन्य कई जगहों से एटीएम से रुपये निकालने और कुरुक्षेत्र के कई कसबों में चोरी, जेबतराशी और नशा देकर लाखों की चपत लगाने के मामले में तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनमें से एक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जिला जेल और दो को पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


जिला पुलिस ने यशपाल उर्फ सन्नी स्टार को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर काफी मात्रा में चोरीशुदा सामान बरामद किया है। यह गिरफ्तारी जिला अपराध शाखा की टीम ने की है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपियों ने मोबाइल चोरी, दुकान से परचून का सामान चोरी, लाडवा व बाबैन से मोटरसाइकिलें चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआईए वन की टीम ने स्थानीय गीता भवन ब्रह्मसरोवर निवासी यशपाल उर्फ सन्नी स्टार, मोहननगर निवासी बलजिंद्र सिंह उर्फ गोलू एवं दर्राखेड़ा निवासी शिवम उर्फ दबंग को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा सामान बरामद किया।

यशपाल उर्फ सन्नी स्टार ने माना कि झांसा से पांच लाख रुपये चोरी और दिल्ली व यूपी से एटीएम बदल कर रुपये निकालने के साथ जेबतराशी की वारदातों को भी अंजाम दिया।

इसी निशानदेही के आधार पर डेरा दयालपुर निवासी स्वर्ण कुमार की दुकान से चोरी किया गया टीवी, रजन निवासी दीदार नगर की दुकान से चोरी किए गए 15 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

पूछताछ पर सन्नी स्टार के कब्जे से 18 एटीएम कार्ड, 4 पहचान पत्र/वोटर कार्ड, एक आल्टो कार की आरसी तथा पैन कार्ड बरामद किया। इसके अलावा सन्नी ने बताया उसने जुलाई माह में गांव झांसा से एक आइस फैक्टरी के मालिक दीपक कुमार निवासी खेड़ी शहीदां के नौकराें को शराब पिलाकर पांच लाख रुपये चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें