पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम से 22 लाख रुपये चोरी करने के आरोपी प्रवीण कुमार को पांच दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे शेष राशि की बरामदगी के लिए 1 दिन के रिमांड पर ओर लिया गया है।
उससे अभी तक पुलिस से 8 लाख 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान बरामद कर लिया था। अब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बरामद कर लिया है।
सीआईए 2 के प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण कुमार को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और शेष नकदी की बरादमगी के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड अदालत से ले लिया।
उन्होंने बताया कि पूर्व में उसके पास से 8 लाख 40 हजार रुपये नकदी, एक ऑल्टो कार, कंप्यूटर की हार्डडिस्क बरामद कर ली थी। इसके बाद उसके पास से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बरामद किया है।
उससे पूछताछ की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि 22 लाख रुपये की राशि में से शेष राशि कहां है। इस शेष राशि की बरामदगी के लिए ही उसकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी।
गौरतलब है कि पीएनबी के करनाल रोड स्थित एटीएम से पिछले वीरवार की रात्रि 22 लाख रुपये चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कस्टोडियन प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ की जा रही थी।