जीटी रोड स्थित कर्ण लेक के समीप एक व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बैंक मैनेजर अनूप ने बताया कि उनके बैंक का कर्ण लेक के समीप एटीएम है। रात को करीब तीन बजे किसी ने एटीएम बूथ के शटर को उखाड़कर कैमरे तोड़ने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं मशीन को भी क्षति पहुंचाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।