फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार साल से सेक्टर में नहीं बिके प्लॉट विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Tue, 17 Feb 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घरौंडा सेक्टर नौ का दौरा करते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। मूलभूत सुविधाओं के अभाव और सड़क से संपर्क के कारण करीब चार साल पहले घरौंडा में काटे गए सेक्टर-9 में कोई प्लॉट नहीं बिका है। सेक्टर में अव्यवस्थाओं पर सोमवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सेक्टर का दौरा किया और संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। उन्होंने सेक्टर में सामुदायिक केंद्र के साथ वाणिज्यिक साइट, पार्क आदि को विकसित करने के निर्देश दिए।
सेक्टर को डींगर माजरा रोड से भी जोड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर लोग जमीन देने के लिए तैयार होते हैं तो बेहतर कनेक्टिविटी हो सकती है। इसके लिए अधिकारियों को जमीन मालिकों से बातचीत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विषयों पर अधिकारियों को निचले स्तर पर योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी संभव होगा उस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि लोगों को सेक्टर में बेहतर आवासीय सुविधाएं हासिल हों। उल्लेखनीय है कि सेक्टर-9 में चार, पांच और छह मरला आकार के 294 प्लाट हैं लेकिन अधिकांश प्लाट अभी खाली हैं। एचएसवीपी की ओर से वर्ष 2022 में यह सेक्टर काटा गया था। इस समय इसकी कनेक्टिविटी कैमला रोड से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अदिति, एसडीएम राजेश सोनी, नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, तहसीलदार तरूण प्रकाश, नायब तहसीलदार अरविंद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, एमई संदीप लाठर, पुरुषोत्तम सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें