संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। विधायक योगेंद्र राणा ने वीरवार को शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 1.88 करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि असंध के हर वार्ड में विकास की बयार बह रही है। विधायक योगेंद्र राणा ने नगर पालिका कार्यालय में शहर के पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रत्येक वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। विधायक ने पार्षदों द्वारा उठाई गई स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
इनमें वार्ड 16 में सुनील गोयल (कुरलन वाले) के घर से गुलाब सिंह होते हुए राजकुमार पांचाल के घर तक नाली निर्माण (8.46 लाख), वार्ड 13: जैन धर्मशाला से ज्योति पार्षद के घर तक नाली का कार्य (8.46 लाख), वार्ड 4 मनोहर लाल गोयल के घर से सुदेश जमदारणी के घर तक गली निर्माण (12.68 लाख), वार्ड 12: महिला पुलिस थाने से पुलिस स्टेशन तक गली निर्माण (8.41 लाख), वार्ड 12: पांडे प्रेस से आशीष जैन के घर तक गली निर्माण (8.44 लाख), वार्ड 3 मान आटा चक्की से छाबरा साइकिल की दुकान तक गली निर्माण (8.42 लाख), वार्ड 6 हरदीप सिंह के घर से फूल कुमार के घर तक गली निर्माण (5.06 लाख), सालवन रोड भगवान परशुराम चौक का भव्य निर्माण कार्य (8.47 लाख), वार्ड 5 सिंगल धर्मशाला से पवन करियाना स्टोर तक गली निर्माण (8.43 लाख) शामिल हैं। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन सुनीता अरडाना, वाइस चेयरमैन राजिंद्र ढींगड़ा, मार्केट कमेटी असंध चेयरमैन प्रवीण राणा, वाइस चेयरमैन राम अवतार जिंदल, सहित सभी पार्षदगण, नगरपालिका के सभी अधिकारीगण और पार्टी के समस्त निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।