संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हरियाणा राज्य साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से अस्मिता साइकिलिंग सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्तूबर को नेवल गांव के पास बने नए रिंग रोड पर होगा। यह आयोजन शाम पांच बजे होगा इसमें वरिष्ठ वर्ग की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेगी।
कर्ण स्टेडियम के साइकिलिंग कोच ओंकार सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और साइकिलिंग खेल को ग्रामीण और शहरी स्तर नहीं पहचान देना है। यह प्रतियोगिता देशभर के सभी जिलों में आयोजित की जा रही है। इसमें हर जिले से काफी संख्या में महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से ही होता है।