फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असमीर गुर्जर ने जीता 61 हजार का दंगल

Tue, 14 Apr 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 गांव नेवल में आयोजित दंगल में पहलवान को धोबी पछाड़ दांव से पटखनी देता दूसरा पहलवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री सिंह सभा गुरुद्वारा नेवल और परमजीत सिंह फौजी की ओर से वैशाखी के अवसर पर गांव नेवल में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पंजाब के पहलवान सुखा सिंह को हराकर यूपी के पहलवान असमीर गुर्जर ने सबसे बड़ी 61 हजार रुपये की कुश्ती जीती।
लाली पहलवान और नवनीत पहलवान के बीच हुए कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों को 25, 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। 21 हजार रुपये की कुश्ती में प्रदीप उचाना और सोनीपत के पहलवान सोनू कुंडू के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। उन्हें 11-11 हजार रुपये पुरस्कार में दिए गए। परमजीत सिंह फौजी, रमेश पहलवान और राजेश कश्यप ने सभी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
दंगल में उचाना के पहलवान अंसुमन ने बड़ा गांव के पहलवान हरदीप को हराया, मुनक के पहलवान मोनिश ने उचाना के पहलवान प्रिंस को, उचाना के आयुष ने बड़ा गांव के अमृत को, मुनक के अंकुश ने कर्ण स्टेडियम के अमरीन को, कर्ण स्टेडियम के सुशांत ने उचाना के पीटू को, संगोही के दीपक ने उचाना के बीटू को, यूपी के काला ने संगौही के रजत को, उचाना के प्रिंस ने कर्ण स्टेडियम के अमन को, करनाल के रमन ने उचाना के पारस को, कैथल के अनुज ने उचाना के कर्ण को, बड़ा गांव के रमन ने जीद के हैप्पी,यूपी के महोम्मद जुबेर ने सरसा के राहुल को हराया।
ये रहे बराबर
दंगल में कैथल के जाखौली के पहलवान विजय और यूपी के कलवा, यूपी के उसमान और करनाल के कुणाल, असंध के राहुल और यूपी के सुशील, कुरुक्षेत्र की पहलवान काजल और करनाल की पहलवान वंशिका, मूनक के सुखदेव और सूपी के रोहित के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
हेलिकाॅप्टर बाबा का शानदार प्रदर्शन
अयोध्या से आए हेलिकॉप्टर बाबा और कालू पहलवान के बीच मुकाबले ने दर्शकों में जबरदस्त रोमांच पैदा किया। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में दमदार दांव दिखाए। बड़ी संख्या में लोग मुकाबले देखने पहुंचे और पूरे समय उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

 गांव नेवल में आयोजित दंगल में पहलवान को धोबी पछाड़ दांव से पटखनी देता दूसरा पहलवान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें