फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : मेडिकल कराने के लिए कतार, देरी पर हंगामा

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लगी लाइन। अमर उजा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक मेडिकल जांच की प्रक्रिया जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को शुरू हो गई थी। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल में कतार लगी रहीं। ऐसे में देरी होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। ट्रॉमा सेंटर के पहले तल पर पहुंच कर हंगामा किया।
जिला नागरिक अस्पताल के प्रवक्ता दीपक गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। अब तक करीब 350 लोगों का मेडिकल परीक्षण कर प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण थोड़ी देरी जरूर हो रही है लेकिन सभी का मेडिकल नियमानुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि जो श्रद्धालु समय पर पहुंच रहे हैं उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है जबकि बाद में आने वालों का मेडिकल पहले कर दिया जा रहा है। इसी बात पर ट्रॉमा सेंटर पर बने पीएमओ कार्यालय के पास लोग जमा हो गए और डॉक्टरों से बहस की। कुछ लोगों ने एक डॉक्टर को घेर लिया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लोग मेडिकल प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें