फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद लाइवःखरीद जारी, लिफ्टिंग का कार्य तेज, भुगतान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम साफ रहा तो मंगलवार को किसानों के गेहूं की खरीद भी नियमित तरीके से हुई लेकिन दो दिनों की बारिश में भीगा गेहूं आढ़तियों को लेबर लगाकर सुखाना पड़ रहा है। इसके साथ ही अनाज मंडी और गेहूं पर्चेज सेंटरों पर खरीद एजेंसियों ने लिफ्टिंग कार्य को भी तेज कर दिया है। लेकिन अभी तक किसी भी किसान को गेहूं का भुगतान नहीं मिल सका है। जिससे किसानों के साथ साथ आढ़ती भी परेशान हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में ओलावृष्टि और बारिश को देखते हुए किसान भयभीत हैं। यही कारण है कि मंगलवार की सुबह को कुछ देर धूप लगने के बाद ही कंबाइन से कटाई का कार्य शुरू करा दिया गया। सोमवार को जो शेड्यूल जारी किया गया था, उसके तहत मंगलवार को किसान गेहूं लेकर पहुंचे। यह भी देखा जा रहा है कि जो किसान जितना गेहूं ला रहा है, उसे खरीदा जा रहा है। लेकिन दो दिनों की बारिश में खुले में पड़ा गेहूं भीग चुका था, आढ़तियों ने लेबर लगाकर उस गेहूं को सुखाने का कार्य किया। जगह जगह गेहूं के ढेर फैलाए गए। गेहूं की बोरियों के भी चट्टे लगाए गए। दिनभर श्रमिक गेहूं को सुखाने में जुटे रहे। इधर खरीद एजेंसियों ने मंडी और पर्चेज सेंटर से गेहूं की लिफ्टिंग का कार्य तेज कर दिया है। दोपहर कई ट्रकों से लगातार गेहूं उठान का कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे आढ़तियों को काफी राहत मिली है। बड़ी समस्या यह है कि अब आई-फार्म भी अपलोड हो रहे हैं लेकिन किसी किसान को अभी तक गेहूं का भुगतान नहीं दिया जा सका है। जिससे सरकार के 48 घंटे के अंदर भुगतान के दावे हवाई साबित हुए हैं। गेहूं विक्रय के एक सप्ताह बाद भी भुगतान हाथ में नहीं आने से किसान परेशान है। आढ़ती भी आर्थिक दिक्कत में हैं।
-मंगलवार को शेड्यूल के अनुसार जितने भी किसान अनाज मंडी व पर्चेज सेंटरों पर गेहूं लेकर आए, सभी का गेहूं खरीदा गया है। सभी पर्चेज सेंटरों पर गेहूं की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। लिफ्टिंग की प्रक्रिया भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

-सुंदर सिंह कांबोज, सचिव-अनाज मंडी करनाल।
-आई-फार्म आढ़तियों द्वारा अपलोड किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक आढ़तियों के खातों में गेहूं का भुगतान नहीं भेजा गया है, इसलिए अभी किसानों को भी भुगतान नहीं किया जा सका है। आढ़ती लगातार भुगतान भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में अधिकारियों से भी लगातार बातचीत की जा रही है।
-रजनीश चौधरी, प्रधान अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन करनाल।
-शेड्यूल मिला था, जिसके अनुसार आज गेहूं लेकर आया था। गेहूं तो खरीद लिया गया है। लेकिन एक वाहन भर गेहूं बिकने से किसान का काम नहीं चलेगा। मार्केट कमेटी को किसानों के पास शेष गेहूं को खरीदने की भी व्यवस्था करनी चाहिए।
-भूपेंद्र किसान बड़ौत।
-सबसे बड़ी समस्या भुगतान की आ रही है। किसान लगातार बेचे गए गेहूं का भुगतान मांग रहे हैं। आई-फार्म अपलोड कर दिया गया है, लेकिन खरीद एजेंसियां भुगतान नहीं कर पा रही है। जिससे किसानों में इस बात को लेकर गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

-विनोद कुमार आढ़ती करनाल अनाज मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें