फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एशियाई खिलाड़ी बलराज का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Mon, 27 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मूनक। एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बलराज का भम्बरेहडी गांव के ग्रामीणों ने स्वागत किया। एशियाई खिलाड़ी बलराज ने समस्त गांव वासियों का धन्यवाद करते हुआ कहा कि आज युवा नशे की तरफ जा रहे हैं। युवाओं को किसी भी क्षेत्र में चाहे खेल, शिक्षा व अन्य में मेहनत से कार्य करना चाहिए। इससे वह अपने देश व माता-पिता का नाम रोशन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि वह ओलंपिक खेलों में भी खेल चुके हैं। उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर नाम रोशन करना। सरपंच अजय कुमार ने कहा कि आज युवा खेलों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मौके पर गांव के राममेहर, संतलाल, पूर्व सरपंच मलखान, नंबरदार सुंदर, सतबीर हुडा, लाभ सिंह, धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलराज ने खेल में प्रदेश का नाम रोशन किया : हरविंद्र

करनाल। कैमला गांव के खिलाड़ी व भारतीय सेना के जवान बलराज पंवार को एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उन्हे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 16 से 19 अक्टूबर तक वियतनाम में आयोजित की गई थी। मौके विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बलराज ने खेल जगत में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बलराज पेरिस 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के केवल एक नौकायन खिलाड़ी थे और उन्होंने पुरुष एकल स्पर्धा में भाग लिया था। ओलंपिक में उन्होंने 23वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने एशियाई और ओशनियन ओलंपिक क्वालीफिकेशन रेगाटा में कांस्य पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें