भाजपा प्रत्याशी अश्विनी
कुमार चोपड़ा अकूत संपत्ति के मालिक हैं। शनिवार को करनाल लोकसभा सीट से
उन्होंने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने 38 करोड़ 73 लाख 22 हजार रुपये चल
संपत्ति दिखाई है।
विभिन्न बैंकों में निवेश करीब 10 करोड़ 50 लाख रुपये का
निवेश, दिल्ली में एक करोड़ 36 लाख रुपये का मकान, व्यावसायिक भूमि करीब 4
करोड़ 13 लाख रुपये तथा करीब 10 करोड़ 2 लाख रुपये का ऋण शपथ पत्र में
दर्शाया है। उनकी पत्नी कवरिंग उम्मीदवार किरण चोपड़ा ने 7 करोड़ 42 लाख 11
हजार रुपये की चल संपत्ति तथा 15 करोड़ रुपये कीमत की महरौली दिल्ली में
2.52 एकड़ कृषि भूमि और दिल्ली में 4 करोड़ रुपये का मकान और करीब 5 करोड़
36 लाख 75 हजार रुपये का ऋण दर्शाया है।
शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार
अजीत सिंह ने अपनी चल और अचल संपत्ति में 25 हजार 500 रुपये नकद, 5 हजार
रुपये बैंक में जमा, 50 हजार रुपये का सोना, 2 करोड़ रुपये कीमत की गांव
सोलो में सवा 8 एकड़ भूमि, 5 लाख का मकान व 9 लाख 64 हजार रुपये का ऋण शपथ
पत्र में दर्शाया है, जबकि उनके कवरिंग उम्मीदवार दलविंद्र सिंह ने अपनी
चल, अचल संपत्ति में 25 हजार रुपये नकद, 10 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल,
नीलोखेड़ी में एक करोड़ 50 लाख रुपये कीमत की 4 एकड़ जमीन, 20 लाख रुपये
की दुकान, 3 लाख 39 हजार रुपये कीमत का मकान व 4 लाख 40 हजार रुपये का ऋण
दर्शाया गया है। पत्नी के नाम दो हजार नकद, अंजनथली गांव में एक करोड़ 50
लाख रुपये की 5 एकड़ जमीन दर्शायी गई है।
हजकां बागी तेग सिंह की संपत्ति
हजकां
छोड़कर नामांकन करने वाले आजाद उम्मीदवार तेग सिंह ने अपनी चल व अचल
संपत्ति में एक लाख रुपये नकद, 8 लाख रुपये का सोना-चांदी, एक करोड़ रुपये
का मकान व 7 लाख का ऋण, करीब एक करोड़ रुपये की व्यावसायिक संपत्ति, जबकि
पत्नी के नाम 50 हजार रुपये नकद, 7 लाख रुपये के जेवर, 14 लाख रुपये की एक
एकड़ जमीन शपथ पत्र में दर्शायी है।