फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक तंवर बोले, जनता को देंगे नया विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने हरियाणा की राजनीति में नए मंच के माध्यम से वापसी करने का ऐलान किया है। तंवर ने कहा कि आगामी तीन माह में मंच के गठन की घोषणा की जाएगा। मंच प्रदेश में विपक्ष के तौर पर काम करेगा। आदर्श एवं स्वाभिमानी व्यवस्था को कायम करने के लिए राज्य स्तर पर काम होगा। जन्मदिन पर सेक्टर-12 ग्राउंड में समर्थकों की ओर से आयोजित स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में उन्होंने ये घोषणा की।
विज्ञापन

अशोक तंवर ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथों लेते हुए टीना (देयर इज नॉ ऑल्टरनेट) फैक्टर पर चर्चा की, यानी अच्छे विकल्प के अभाव में लोग जिन्हें नहीं लाना चाहते उन्हें चुनना पड़ता है। इसीलिए राज्य में नया विकल्प खड़ा करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती, नरेश सारण, पूर्व सांसद प्रमोद कुरील, वृंदावन से आचार्य देवकी नन्दन, सन्त मंगला नन्द चांग, महाराज सूर्यानंद, सन्त व्यास सहित राज्य भर से संत रविदास सभा, महर्षि वाल्मीकि सभा, कबीर महासभा, आंबेडकर महासभाओं के प्रतिनिधियों ने डॉ. अशोक तंवर को आगामी संघर्ष के लिए स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक तंवर के जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा 44 किलो का केक काटा गया और झज्जर से आए समर्थकों ने मशहूर 44 किलो बर्फी भेंट की। इस अवसर पर पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर, अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका माकन तंवर, जयपाल सिंह लाली, बीएस बंकल, प्रो भगत सिंह, महाबीर सिंह तंवर, नवदीप गोदारा, इंद्र दलाल, कृष्ण कुटेल, सत गुणीदास, नेमपाल, राहुल जैन, पप्पी जिंदल, विशाल जोगनाद, सुनील सरदार, असीम दास, मनोज बेगमपुर, सोनिया तंवर, जय भगवान सिरोही, प्रो. कुलताज सिंह, कैलाश चंद्र झज्जर, जैन सिंह दहिया फरीदाबाद, श्याम सिलाना, फकीरचंद, नवीन कादियान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
खासमखास समर्थकों ने बनाई कार्यक्रम से दूरी
तंवर के इस कार्यक्रम से खासमखास रहे नेताओं ने दूरी बनाए रखी। इनमें पंकज पूनिया समेत अन्य नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले जब भी अशोक तंवर करनाल पहुंचे तो उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया समेत अन्य समर्थक साथ रहते थे। तंवर के कांग्रेस छोड़ने के बाद भी पूनिया उनके साथ रहे थे, लेकिन करनाल में ही कार्यक्रम होने पर भी उनका नहीं आना, कई लोगों को अखरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें