उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय युवा तरंग सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हुआ। लोक वादन में आशीष कुमार प्रथम, लविश शर्मा द्वितीय व अरुण कुमार तृतीय रहे। शास्त्रीय संगीत वादन में मयंक प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय व लविश शर्मा तृतीय रहे। महिलाओं में रामभतेरी पहले, कृष्णा दूसरे व सिमरन तीसरे स्थान पर रहीं।
सुगम संगीत में लविश शर्मा, मयंक कुमार और प्रवीण कुमार, शास्त्रीय गायन महिला में जसमीत, शगुन व हरप्रीत रही। शास्त्रीय गायन पुरुष प्रतियोगिता में लविश, आशीष व अरुण ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम, हर्षिता द्वितीय व रुखसाना तृतीय स्थान पर रही। स्किट प्रतियोगिता में रुखसाना परनीत, तमन्ना, रिंका प्रथम स्थान पर, महक, मेघा, रिंका द्वितीय स्थान पर, शिवानी व साहिब तृतीय स्थान पर व शिवानी और सिमरन चौथे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में संगीत विभाग की संयोजिका डॉ. मीरा मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. मीरा, डॉ. भारती, डॉ. अनिल ढिल्लों, डॉ. अनीता, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. बाल ऋषि, डॉ. सोनिया ने अहम भूमिका निभाई। ब्यूरो