फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोहरा कम होते ही पटरी पर लौटने लगी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कोहरा कम होने के साथ ही ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ ली है। जो ट्रेनें पहले आठ से दस घंटे की देरी से पहुंच रही थी अब उनमें से ज्यादातर ट्रेनें महज एक से दो घंटे की देरी से आवागमन कर पा रही हैं। वीरवार को दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी के बाद सुबह 07:35 बजे करनाल पहुंची। मालवा एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सुबह साढ़े आठ बजे आई। शान ए पंजाब एक घंटे की देरी से सुह 09:12 बजे पहुंचे। हरिद्वार एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से सुबह 11:14 बजे करनाल पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल दो घंटे की देरी से दोपहर को 12:35 बजे पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दोपहर को 03:48 बजे पहुंची। झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात को 12:27 बजे आई।
विज्ञापन


अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से दोपहर को 01:13 बजे पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी पौने तीन घंटे की देरी से दोपहर को 02:27 बजे आई। कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर को 02 बजे आई। शान ए पंजाब सवा घंटे की देरी से रात को 09:26 बजे आई। इसके अलावा टाटानगर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 04:30 बजे पहुंची। नई दिल्ली जनशताब्दी एक घंटे की देरी से सुबह 09:48 बजे आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें