फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आर्यन ने स्टेपलचेज में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रयागराज में हुआ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एथलीट की 23वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 प्रतियोगिता में करनाल के आर्यन ने तीन हजार मीटर स्टेपलचेज में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें कर्ण स्टेडियम के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कर्ण स्टेडियम के मुख्य कोच सतीश कुमार पंघाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करनाल से चार खिलाड़ियों में 200 मीटर में कविता, 100 व 200 मीटर दौड़ इवेंट में अजय, 400 मीटर में जतिन व तीन हजार मीटर दौड़ व स्टेपलचेज में आर्यन ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि टपराना गांव में गरीब परिवार से निकला यह बच्चा अद्भुत प्रतिभा का धनी है। आर्यन रोजाना सुबह व शाम के समय स्टेडियम में अभ्यास के दौरान खूब पसीना बहाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वह एक माह से जमकर तैयारी कर रहा था। उनके पिता हरियाणा कौशल रोजगार निगम में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी है और मां गृहणी है। शुरुआत में आर्यन अपने गांव की नहर की पगडंडी पर दौड़ का अभ्यास करता था। जब से वह कण स्टेडियम में आया है उसके खेल में काफी सुधार हुआ है और वह जिले के लिए लगातार पदक ला रहा है।

आर्यन की उपलब्धियां-
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ पदक जीते हैं।
- जिला स्तर पर बेहतर एथलीट का अवार्ड हैं।
- राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं चार बार प्रतिभा किया, पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें