संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याना में शनिवार को गणित विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका संचालन प्राध्यापक सतीश राणा, गोपाल दास, महाबीर सिंह, अनिल पाल और बलराज कंबोज ने किया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्सुकता से भाग लिया। प्रतियोगिता में आर्यभट्ट टीम ने सर्वाधिक 30 अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया।
विजेता टीम में अक्षित, देवांशी, भरत, हिमांशी शामिल रहे। प्रतियोगिता में रामानुजन टीम और भास्कराचार्य टीम ने 15-15 अंक और आर्कमिडीज टीम ने सात अंक प्राप्त किए। जिन्हें प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी, प्राध्यापक राजेश सैनी व अरुण कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि विद्यार्थियों को सीखने का अवसर और अनुभव प्रदान करती है। जो विद्यार्थी गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं, उन्हें सीखने का मौका मिलता है।