फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आर्य समाज का वार्षिकोत्सव का आयोजन 24 से

Mon, 13 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आर्य समाज घोघड़ीपुर में 24 से 26 अक्तूबर तक वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। प्रधान बलविंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है और ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर निमंत्रण दिया गया है। मुख्य वक्ता सहारनपुर से आचार्य वीरेंद्र शास्त्री और कुरुक्षेत्र से भजनोपदेशक जसविंद्र आर्य रहेंगे। 24 अक्तूबर को शाम 3 बजे यज्ञ यात्रा आरंभ होगी। 25 अक्तूबर को 8 से 11 बजे तक यज्ञ, भजन और प्रवचन होंगे। दोपहर बाद 3 से 6 बजे तक महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता कौशल सचदेवा, प्रधान आर्य केंद्रीय महिला समिति करनाल करेंगी। 26 अक्तूबर को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक यज्ञ, भजन और प्रवचन होंगे। मंत्री ओमप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष बलराज मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जरूरतमंद महिलाओं को दिए 300 कंबल
इंद्री। रामलीला ग्राउंड में रविवार को होप टू हैप्पीनेस सामाजिक संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार कश्यप रहे। संस्था की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को 300 कंबल प बच्चों को 180 स्कूल बैग वितरित किए गए। संस्था के प्रधान सुनील मदान ने कहा कि संस्था की ओर से कई शहरों में जरूरतमंदों को इलाज, दवा और शिक्षा में सहायता प्रदान की जा रही है। राजेंद्र मिढा, तरुण मेहता, रामलाला शास्त्री, सतीश भाटिया और अनिल वोहरा काका आदि मौजूद रहे।
सरकार चुनावी वादे पूरा कर रही : कश्यप
इंद्री। मटक माजरी स्थित निजी पैलेस में रविवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि सरकार चुनावी संकल्पपत्र में किए गए वादे पूरा कर रही है। सत्तर से अधिक वादों को सरकार ने पूरा कर दिया है। विशेष अतिथि जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल व जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर मौजूद रहे। अध्यक्षता मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा ने की। उपाध्यक्ष दीपक बंसल व कुंजपुरा मार्केट कमेटी अध्यक्ष दीपक सैनी व उपाध्यक्ष संदीप चौहान को उनकी नियुक्ति के लिए बधाई दी गई। समारोह में धर्मपाल शांडिल्य, मंडल अध्यक्ष संजय बदरपुर, विजय कश्यप, जोगिंद्र शर्मा संगोही, सुनील खेड़ा, रणबीर गोयत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रविवार को जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 60 लोगों ने पंजीकरण करवाया और 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर संयोजक कपिल किशोर ने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि नियमित रक्तदाता को बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। डॉ. अभिषेक सोढ़ी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। संयोजक कपिल किशोर ने बताया कि अगला रक्तदान शिविर 2 नवंबर को सेक्टर-35 स्थित रास रेजिडेंसी नजदीक हेरिटेज लॉन में लगाया जाएगा। मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, अंकुश मलिक, सचिन पंवार, सोमदत्त शर्मा, लक्ष्य,अर्पित जैन और राजन शर्मा आदि ने सहयोग दिया।
पेंशन विधेयक वापस होने तक आंदोलन का एलान
करनाल। खंड कुंजपुरा स्थित प्रजापति धर्मशाला में रविवार को हुई रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में खंड प्रधान सेवा सिंह ने कहा कि सभी सरकारी विभागों के रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन वित्त विधेयक वापस होने तक आंदोलन करते रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की फरीदाबाद आयोजित हुई बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। हुकम सिंह ने कहा कि इसी वर्ष 11 मार्च, 22 अप्रैल, 15 जुलाई व 17 सितंबर को जंतर-मंतर पर जोरदार धरना प्रदर्शन किए गए। अध्यक्षता खंड प्रधान सेवा सिंह ने की। संचालन खंड सचिव इंद्रपाल सिंह ने किया। मनोहर लाल, प्रेम चंद, सुभाष चंद कांबोज, जगदीश, जयपाल सिंह, जगमाल सिंह, राजकुमार, रामेश्वर दास, ज्ञान सिंह व महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।

पीएम की सोनीपत रैली के लिए बनाई रणनीति
करनाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 अक्तूबर को सोनीपत के राई में प्रस्तावित जन विकास-जन विश्वास रैली की तैयारियों के बारे में रविवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में बैठक की गई। जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर यह कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री हरियाणा को विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। सभी कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी है। जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता का आग्रह किया। बैठक में मेयर रेणुबाला गुप्ता, कविंद्र राणा, यशपाल ठाकुर, शशि पाल मेहता, रमेश कश्यप, अशोक सुखीजा, जगदेव पाढा, मेहर सिंह कलामपुरा, कृष्ण गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें