फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीर एंड हीरो का प्रमोशन करने पहुंचे आर्य बब्बर

Wed, 09 Oct 2013 10:18 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी व पंजाबी फिल्मों के अभिनेता राज बब्बर के पुत्र आर्य बब्बर बुधवार को करनाल में अपनी नई फिल्म ‘हीर एंड हीरो’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। उनके साथ फिल्म के सह कलाकार गुरप्रीत भुल्लर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


आर्य ने रेलवे रोड पर स्थित वॉयस ऑफ इंडिया के स्टूडियो में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली पंजाबी फिल्म का नाम ‘हीर एंड हीरो’ है, जोकि 18 अक्तूबर को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म से हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री मिनिषा लांबा पंजाबी फिल्मों में पदार्पण करेंगी।

उनके अतिरिक्त इस फिल्म में गुरप्रीत घुग्घी, योगराज सिंह, गुरप्रीत भुल्लर एवं मुकुल देव भी अभिनय कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी और सस्पेंस वाली फिल्म है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। यह फिल्म पिछले सभी पंजाबी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ेगी। आज पंजाबी सिनेमा की अपनी एक अलग पहचान है, जोकि बहुत ही जल्द हिंदी फिल्मों के बराबरी पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इस फिल्म का म्यूजिक लोगों को बहुत पसंद आएगा। इसमें सोनू निगम, मिस पूजा ने मधुर गीत गाए हैं। वे अपने पिता राज बब्बर व अपनी माता नादिरा बब्बर को अपना गुरु मानते हैं। आज जिस शिखर पर पहुंचे हैं, वो सब उनके माता-पिता की देन है और वो कोशिश करते हैं कि जो उन्हें विरासत में मिला है, वो उसे सही मुकाम दे सकें।

उन्होंने करनाल की जनता से फिल्म देखने की अपील की। इससे पहले आर्य बब्बर ने वॉयस ऑफ इंडिया स्टूडियो का अवलोकन किया। यह स्टूडियो मुंबई में बने हुए स्टूडियो की तर्ज पर आधारित है। यह बहुत गर्व की बात है कि करनाल जैसे शहर में इस तरह का स्टूडियो स्थापित है, जो कि संगीत को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें